कोरोना वायरस से दुनिया में अब तक 60.89 लाख संक्रमित, खतरनाक मोड़ पर ब्रिटेन

punjabkesari.in Sunday, May 31, 2020 - 11:41 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप से  दुनिया में अब तक 60 लाख 89 हजार 156 लोग संक्रमित हैं जबकि  मौतों का आंकड़ा 3 लाख 68 हजार 696 हो गया है। अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन में हालात बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गए हैं। यहां 2 लाख 72 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और मरने वालों का आंकड़ा भी 38 हजार से ज्यादा है। लोगों के दबाव में सरकार ने लॉकडाउन में ढील दी है। इस बीच, सरकार के वैज्ञानिक सलाहकारों के साथ डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर मीडिया के सामने आए और कहा कि लोग गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करें, क्योंकि देश खतरनाक मोड़ पर है। PunjabKesari
 
ब्रिटेन में डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर ने दी चेतावनी 
24 घंटे में ब्रिटेन 215 लोगों की मौत हुई। मौतों का आंकड़ा 38 हजार 376 हो गया। संस्कृति मंत्री ओलिवर डाउडेन शनिवार शाम मीडिया को यह जानकारी दी। ओलिवर के मुताबिक, शुक्रवार को कुल मिलाकर एक लाख 27 हजार 722 टेस्ट किए गए। इनकी रिपोर्ट आना बाकी है। डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर जोनाथन वेन टेम ने शनिवार को कड़ी चेतावनी दी। जोनाथन ने कहा- लॉकडाउन में ढील दी जा रही है। लोगों को गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन करना चाहिए। उन्हें गंभीरता दिखाने की बेहद जरूरत है। हम लोगों को आजादी देना चाहते हैं लेकिन इसकी भी एक सीमा है। गाइडलाइंस का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। क्योंकि, संक्रमण के लिहाज से देश इस वक्त एक खतरनाक मोड़ पर खड़ा है।

 

पाकिस्तान के राज्यमंत्री पॉजिटिव
पाकिस्तान के राज्यमंत्री शहरयार खान अफरीदी पॉजिटिव पाए गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने ट्विटर पर कहा, “मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं। खुद को घर में आईसोलेट कर लिया है। मुझे आपकी दुआओं की जरूरत है।” न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इमरान सरकार कल हाईलेवल मीटिंग करने जा रही है। स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि बढ़ते मामलों को देखते हुए देश में एक बार फिर लॉकडाउन लगाया जा सकता। यहां अब तक 66 हजार 400 मामले सामने आए हैं। एक हजार 395 की मौत हो चुकी है। 24 हजार 131 स्वस्थ हुए हैं। 
 PunjabKesari
 
फ्रांस में 17,904 मरीजों की हालत गंभीर
फ्रांस में 24 घंटे में 52 लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 28,714 हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक यहां 1 लाख 1 हजार 390 लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इनमें से 17,904 की हालत गंभीर है। 67,803 मरीजों के स्वस्थ्य होने के बाद इन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई है। वहीं, अब तक 28,714 की मौत हुई है।

 

जर्मनी में संक्रमण के 738 नए मामले
जर्मनी में 24 घंटे में 738 नए मामले सामने  हैं। संक्रमितों की संख्या 1 लाख 81 हजार 196 हो गई है। वहीं, एक दिन में 39 लोगों की मौत हुई है। देश में मृतकों की संख्या 8,489 हो चुकी है। वहीं, यहां 1 लाख 65 हजार लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

PunjabKesari

पेरू में1.48 लाख लोग संक्रमित
पेरू में 24 घंटे में संक्रमण के 6506 नए मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 1 लाख 48 हजार 285 मामले मिल चुके हैं। देश में एक दिन में अब तक 131 लोगों की जान गई है। यहां मौतों का आंकड़ा 4230 हो गया है। दक्षिण अमेरिका में ब्राजील के बाद यह दूसरा सबसे संक्रमित देश है।

 

चीन में 5 नए मामले  
चीन में कोरोनावायरस के चार नए मामले सामने आए हैं। नेशनल हेल्थ कमीशन ने शनिवार को कहा कि नए मामलों में से दो शांडोंग प्रांत से, एक शांघाई से और एक मामला गुआंगडोंग प्रांत से सामने आया है। किसी मरीज के मौत की खबर नहीं है। देश में अब तक 82 हजार 995 संक्रमित हैं, जबकि 4634 लोगों की जान जा चुकी है। 

 

मैक्सिको में 24 घंटे में 371 मौतें
मैक्सिको में 24 घंटे में 371 लोगों की मौत हुई है। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 9415 हो गई है। उप स्वास्थ्य मंत्री हुगो लोपेज-गेटेल ने बताया कि इस दौरान मरीजों की संख्या 3227 बढ़ने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 84 हजार 627 हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News