पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, सड़कों पर लगाया जाम

punjabkesari.in Tuesday, Oct 08, 2019 - 05:05 PM (IST)

लंदनः पर्यावरण को बचाने के लिए सोमवार से पूरी दुनिया के अलग-अलग शहरों में पर्यावरण कार्यकर्ता मार्च निकाल रहे हैं। लंदन में पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने मार्च के नाम पर सड़कों और ब्रिज को जाम कर दिया। बातचीत करने से जब वह नहीं माने तो पुलिस ने 135 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह जर्मनी की राजधानी बर्लिन में पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने विक्ट्री कॉलम राउंडअबाउट पर ट्रैफिक रोक दी।

PunjabKesari

इंग्लैंड और जर्मनी के अलावा पर्यावरण कार्यकर्ता ऑस्ट्रिया, स्पेन, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। अलग-अलग जगहों पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। 60 शहरों में मार्च का आयोजन बता दें, कैम्पेन ग्रुप इक्स्टिंगशन रिबेलियन ने दुनिया भर के 60 शहरो में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आयोजन किया है। यह कैम्पेन दो सप्ताह तक चलेगा।

PunjabKesari

इनका नारा है 'पेट्रोल नहीं, पूंजीवाद को जलाओ'। ये लोग सभी देशों की सरकार से ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कम करने की अपील कर रहे हैं। बता दें कि सितंबर महीने में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में स्वीडन की 16 साल की पर्यावरण ऐक्टिविस्ट ने कहा था 'हाउ डेयर यू' तो पूरी दुनिया उनके समर्थन में आ गई।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News