मध्य अफ्रीकी गणराज्य में व्यापारियों और विद्रोहियों में संघर्ष, 40 की मौत

punjabkesari.in Friday, Dec 27, 2019 - 04:55 AM (IST)

बनगुईः मध्य अफ्रीकी गणराज्य की राजधानी बनगुई में व्यापारियों तथा सशस्त्र विद्रोही समूहों के बीच हुई संघर्ष में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गयी है। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बनगुई के व्यापारिक केंद्र पीके 5 समूह एवं विद्रोह समूह के गढ़ में यह संघर्ष शुरू हुई।

स्थानीय निवासियों ने नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर बताया कि विद्रोहियों ने व्यापारियों से क्रिसमस के खिलौनों की बिक्री पर कर की मांग की, जिसको लेकर झगड़ा हो गया और इस दौरान विद्रोही समूह के एक सदस्य की मौत हो गई। इसके बाद दोनों गुटों में संघर्ष शुरू हो गया और पीके-5 व्यावसायिक केंद्र में गोलियों की आवाज सुनाई देने लगी, जो गुरुवार सुबह तक सुनाई दी। विद्रोहियों ने कुछ व्यावसायियों के गोदामों को जला दिया। इस दौरान दोनों ओर के लोगों को मिलाकर 40 लोगों की मौत हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News