सनस्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल करती थी लड़की, टूट गई 10 पसलियां

punjabkesari.in Saturday, Nov 23, 2019 - 01:12 PM (IST)

बीजिंगः लोग अपनी त्वचा को झुलसने से बचाने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं लेकिन एक युवती को इसका प्रयोग करना सेहत पर भारी पड़ गया। चीन की 20 साल की एक लड़की की हड्डियां इतनी कमजोर हो गईं कि उसकी 10 पसलियां चलते-चलते चटक गईं। खांसी होने पर जब उसे दर्द हुआ तो वो डॉक्टर के पास गई, जांच में सामने आया कि लड़की की 10 पसलियां चटकी हुई हैं। डाक्टर ने जब इसका कारण बताया तो हैरानी से उसकी आंखें फटी रह गईं। लड़की की पसलियां चटकने की वजह सनस्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल करना सामने आया है।

 

मामला चीन के झेजियांग प्रांत का है जहां की रहने वाली 20 साल की जियाओ माओ की हड्डियां कमजोर होने और पसलियां चटक जाने को लेकर डॉक्टरों ने कहा है कि हद से ज्यादा सनस्क्रीन लगाते रहने से हडि्डयां कमजोर हो गईं। वो घर से बाहर निकलती तो क्रीम लगाती, ऐसे में काफी दिन से उसे धूप मिल ही नहीं रही थी। विटामिन डी की कमी लगातार आती रही और हड्डियां कमजोर होती गईं। माओ के परिजनों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि ने गर्मियों कुछ समय से उसे खांसी आ रही थी।

 

शुरू में डॉक्टरों को लगा कि एलर्जी की वजह से ऐसा होगा। फिर जब उसको सीने में दर्द की शिकायत हुई तो डॉक्टरों ने एक्सरे और दूसरी जांच कराई। रिपोर्ट आई तो डॉक्टर भी चौंक गए। उन्होंने देखा कि लड़की 10 पसलियां टूटी हुई हैं। डॉक्टरों को कहना है कि माओ की उम्र में अगर हफ्ते में तीन दिन 20 मिनट के लिए धूप के सामने रहना जरूरी है।

 

वहीं ये लड़की जब भी घर से बाहर निकलती है, तो पूरे शरीर में सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल करती है। इससे विटामिन डी की कमी हो गई। हालांकि कई डॉक्टरों ने लड़की की कमजोर हड्डियों की वजह सनस्क्रीन को मानने से इंकार किया है। सोशल मीडिया पर ये मामला तेजी से वायरल हो रहा है। लोग सनस्क्रीन से होने वाले इस नुकसान के बारे में जानकर हैरान हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News