Israel की पूर्व महिला सैनिक ने खुद के चेहरे को एक अश्लील डॉल में पाया, कहा- मेरा चेहरा-होंठ सब कुछ कॉपी किया गया

punjabkesari.in Wednesday, Jan 12, 2022 - 05:39 PM (IST)

इजरायल: इजरायल डिफेंस फोर्स में काम कर चुकी एक मॉडल ने सनसनी आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसकी पहचान को एक अश्लील डॉल में बताया जा रहा है।  मॉडल का आरोप है कि कंपनी ने अपने अश्लील डॉल के प्रोडक्टस में उसके शरीर, नाम और फोटो का इस्तेमाल किया जा रहा है। मॉडल ने अपना नाम येल कोहेन एरिस बताया है। बताया जा रहा है कि यह कंपनी चीन की है और करीब 3 साल से यह अश्लील डॉल मार्केट में धड़ल्ले से बिक रही है। मॉडल ने यह सारी जानकारी अपने इंस्टाग्राम के आईडी से शेयर की है। 
 

 मॉडल येल के अनुसार, कंपनी डॉल स्टूडियो द्वारा उसकी पहचान को एक अश्लील डॉल में इस्तेमाल किया गया है। येल का कहना है कि उन्होंने मेरा चेहरा, मेरा शरीर, यहां तक ​​कि मेरे होंठों के नीचे की बनावट को भी कॉपी किया है। उनका यह भी कहना है कि उन लोगों ने मेरा नाम को इस्तेमाल कर गुड़िया का नाम भी येल रखा है।  वहीं इस बात से सख्त नाराज येल अब इस कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रही है।
  
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yael Cohen Aris (@yael1c)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News