बच्चे पैदा करने पर ये कंपनी दे रही है 11.50 लाख का बोनस और 12 महीने की लंबी छुट्टी

punjabkesari.in Monday, Jan 31, 2022 - 10:59 AM (IST)

चीन: बढ़ती जनसंख्या से जहां चीन परेशान था वहीं अब तीन बच्चों तक पैदा करने की खुली छूट दी जा रही है। इतना ही नहीं दुनिया में नंबर वन देश चीन में अब बच्चे पैदा करने पर ऑफर दिए जा रहे हैं।
 

दरअसल, चीन अपनी बढ़ती जनसंख्या के कारण लंबे समय तक परेशान रहा है, जिसके चलते चीन ने अपने देश में एक बच्चे की पॉलिसी अपनाई थी।  जिसके कारण अब चीन में उसकी कुल आबादी में ज्यादा उम्र के लोगों की अधिकता देखी जा रही है जिसे देखते हुए चीन ने एक बार फिर से दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने की इजाजत दे दी है इसे देखते हुए अब वहां की कंपनियां भी अपने कर्मचारियों को बच्चे पैदा करने के लिए प्रेरित करते दिखाई दे रहे हैं।
 

 जिसके तहत चीन में पहला बच्चा पैदा करने पर 30 हजार युआन (3 लाख 50 हजार रुपए), दूसरा बच्चा पैदा करने पर 60 हजार युआन (करीब 7 लाख रुपए) और तीसरा बच्चा करने पर सबसे ज्यादा 90 हजार युआन (11.50 लाख रुपये के करीब) नकद देने का वादा किया जा रहा है।
 

 चीन में यह ऑफर वहां के टेक कंपनी Beijing Dabeinong Technology Group की ओर से दियाजा रहा है। कंपनी तीसरा बच्चा करने पर अपने कर्मचारियों को करीब 11.50 लाख रुपये के अलावा 12 महीने की लंबी छुट्टी भी दे रही है।  
    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News