क्रिसमस पर भी बाज नहीं आया चीन, ताइवान के डिफेंस जोन में भेजे लड़ाकू विमान

punjabkesari.in Sunday, Dec 26, 2021 - 05:04 PM (IST)

ताइपे: क्रिसमस के दिन भी चीन अपनी आक्रामक गतिविधियों से बाज नहीं आया और ताइवान के सुरक्षा क्षेत्र में लड़ाकू विमान भेज दिए। ताइवान न्यूज ने देश के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय का हवाला देते हुए बताया, चीन ने एयर डिफेंस आइडेंटीफिकेशन जोन (एडीआइजेड) में पनडुब्बी रोधी विमान भेजे हैं।  ताइवान न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक  इस साल अक्टूबर की शुरुआत में चीन की तरफ से सबसे ज्यादा घुसपैठ हुई जिसमें 4 अक्टूबर को भेजे गए रिकार्ड 56 विमान शामिल हैं।

 

बीजिंग ताइवान पर पूर्ण संप्रभुता का दावा करता है, जबकि देश की करीब अढ़ाई करोड़ आबादी चीन की मुख्य सीमा से काफी अलग रहती है। दोनों पक्ष सात दशकों से अधिक समय से अलग-अलग शासित हैं। दूसरी ओर, ताइपे ने अमेरिका सहित विभिन्न देशों के साथ रणनीतिक संबंध बढ़ाकर चीनी आक्रामकता का मुकाबला किया है, जिसका बीजिंग द्वारा बार-बार विरोध किया गया है। चीन ने धमकी दी है कि 'ताइवान की आजादी' का मतलब युद्ध है। बता दें कि बीते बुधवार को भी चीन के चार लड़ाकू विमानों ने ताइवान के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की थी।

 

इस दौरान ताइवान के रक्षा मंत्री चिउ कुओ-चेंग ने बताया था कि जनवरी से अब तक पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स देश के एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन में करीब 940 से ज्यादा बार घुसपैठ कर चुका है। वायु रक्षा पहचान क्षेत्र वो प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली है, जो देशों को अपने हवाई क्षेत्र में घुसपैठ का पता लगाने में मदद करती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News