चीन ने ताइवान को फिर दिखाई आंख, बोला- तइपे को UN में शामिल होने का कोई अधिकार नहीं

punjabkesari.in Wednesday, Oct 27, 2021 - 04:30 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः  ताइवान और चीन के बीच तनातनी चरम पर पहुंचती जा रही है।  ताइवान के यूनाइटेड नेशंस में शामिल होने की बात को लेकर चीन भड़क उठा है और  ताइवान को फिर दिखाई धमकी दी है। बीजिंग के एक बड़े अधिकारी ने कहा है कि ताइवान को यूनाइटेड नेशंस में शामिल होने का कोई अधिकार नहीं है। बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने संयुक्त राष्ट्र संस्थानों में ताइवान को अधिक से अधिक शामिल करने की अपील की थी।

 

बीजिंग में ताइवान मामलों के कार्यालय के प्रवक्ता मा शियाओगुआंग ने कहा है कि यूनाइटेड नेशंस एक अंतरराष्ट्रीय सरकारी संगठन है जो संप्रभु राज्यों से बना है और ताइवान चीन का एक हिस्सा है। हाल ही में ताइवान और चीन के बीच चल रहे तनाव को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि चीन के ताइवान पर हमला करने की स्थिति में अमेरिका ताइवान के बचाव में सामने आएगा। यह पूछे जाने पर कि अगर चीन ताइवान पर हमला करता है, तो क्या अमेरिका ताइवान की रक्षा करेगा? इसका जवाब देते हुए बाइडेन ने कहा था कि हां, हम ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

बता दें कि अक्टूबर महीने में अब तक करीब 200 चीनी लड़ाकू विमान ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में घुसे हैं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि चीनी युद्धक विमानों द्वारा अक्टूबर में अब तक नौ बार घुसपैठ की गई है। ताइवान के रक्षा मंत्री रक्षा मंत्री चिउ कुओ-चेंग ने ताइवान में चीनी विमानों द्वारा घुसपैठ की रिकॉर्ड संख्या के बाद कहा कि चीन के साथ ताइपे का सैन्य तनाव 40 से अधिक वर्षों में सबसे खराब स्थिति में है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News