चीन के शंघाई में कोरोना से बिगड़े हालात, संक्रमण मामलों ने बनाया नया रिकॉर्ड

punjabkesari.in Sunday, Apr 17, 2022 - 04:25 PM (IST)

बीजिंगः चीन में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। चीन की आर्थिक राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाले शहर शंघाई में तेजी से संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं। 2.5 करोड़ की आबादी वाले शहर शंघाई में तीन सप्ताह का लॉकडाउन है। उत्तर पश्चिमी चीन के जियान शहर में स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक बाहर न निकलने का आग्रह किया है। इसके साथ ही झेंगझोऊ में भी लॉकडाउन लगा दिया गया है।देश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने शनिवार को कहा कि चीन के कुल 24,680 नए मामलों में अकेले शंघाई में रिकार्ड 23,500 से अधिक नए मामलों की पुष्टि हुई है ।

 

वहीं फ्रांस, इटली और जर्मनी में दैनिक संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यूरोप और अमेरिका में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण अधिकांश राज्यों में मामले तेजी से बढ़़ें हैं। दूसरी तरफ दक्षिण कोरिया में कोरोना के लगातार कम हो रहे मामलों के बीच अगले सप्ताह से मास्क को छोड़कर सभी कोरोनोवायरस प्रतिबंधों को समाप्त कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री किम बू-क्यूम ने कहा कि सोमवार तक, रेस्तरां और बार को 24 घंटे संचालित करने की अनुमति होगी। शादियों और रैलियों में लोगो की निर्धारित संख्या से भी प्रतिबंध हटेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News