ताइवान का दावा, 68 चीनी विमान और 13 युद्धपोतों ने मध्य रेखा को पार किया

punjabkesari.in Friday, Aug 05, 2022 - 06:30 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका की हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी के ताइवान यात्रा के बाद चीन और ताइवान के बीच लगातार तनाव का माहौल बना हुआ है। इसी बीच, ताइवान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि 68 चीनी विमानों, 13 युद्धपोतों ने मध्य रेखा को पार किया है। ताइवान ने चीन की इस हरकत की कड़े शब्दों में निंदा की है। ताइपे सेना ने कहा कि, हम चीनी सेना के द्धारा जानबूझकर जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार करने और ताइवान के आसपास समुद्र व हवा में इस तरह की हरकत करने के लिए निंदा करते हैं। इससे पहले बीते दिन चीन ने सैन्य अभ्यास के दौरान ताइवान के आसपास कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं और फाइटर जेट्स को तैनात किया था। 

ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने अमेरिका के तीसरी सबसे बड़ी नेता व प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पिलोसी की यात्रा को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और इसके जवाब में चीन द्वारा शुरु किए गए सैन्य अभ्यास की कड़ी आलोचना की। वू बीबीसी से शुक्रवार को बात करते हुए चीन की ओर से की गयी कारर्वाई को बहुत उकसाने वाला तथा एशिया में शांति और स्थिरता लिए बड़ा खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि ताइवान चीन के सपनों के विस्तार का आखिरी टुकड़ा नहीं है।

उनका यह बयान चीन के मिसाइल प्रक्षेपण किये जाने के बाद आया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने गुरुवार को चीन द्वारा ताइवान के ऊपर से मिसाइल दागने की बात पर कोई टिप्पणी नही की। वाशिंगटन में जापानी दूतावास ने कहा कि उसका मानना है कि चीन द्वारा दागी गई चार मिसाइलें द्वीप की राजधानी ताइपे के ऊपर से गुजरी थी। पर हुआ ने कहा मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News