70 वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारी में चीन , पतंगों और कबूतरों की रोकी उड़ान

punjabkesari.in Sunday, Sep 15, 2019 - 05:12 PM (IST)

बीजिंगः एक अक्टूबर को कम्युनिस्ट शासन की 70 वीं वर्षगांठ के लिए सैन्य परेड की तैयारी में जुटे चीन ने मध्य बीजिंग में पतंगों, ड्रोनों और कबूतरों को उड़ाने पर रोक लगा दी है। सरकार की वेबसाइट पर जारी सार्वजनिक नोटिस के अनुसार विमान उड़ान की सुरक्षा पर असर डालने वाली गतिविधियां 15 सितंबर से एक अक्टूबर तक राजधानी के 16 जिलों में से सात में निषिद्ध रहेंगी।

 

चीन लगातार दूसरे सप्ताहांत को परेड अभ्यास कर रहा है। रविवार को सैन्य विमानों ने निर्धारित मार्गों पर उड़ान भरी। उससे पहले टैंकों और सैन्य वाहनों ने पिछली रात उसी मार्ग पर परेड की थी। एक अक्टूबर 1949 को पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना की याद में बीजिंग के थ्यानमेन चौराहे पर विशाल कार्यक्रम की योजना है और यह परेड उसी का हिस्सा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News