ड्रैगन की धमकियों पर ताइवान का जवाब, चीन से सैन्य खतरा "बहुत वास्तविक" लेकिन हम भी तैयार

punjabkesari.in Sunday, Sep 20, 2020 - 03:08 PM (IST)

 

इंटरनेशनल डेस्कः चीन की दादागिरी और धमकियों पर ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने हाल ही में प्रकाश डाला कि चीन से सैन्य खतरा "बहुत वास्तविक" है और ताइपे की तैयारी भी "बहुत गंभीर" है। उन्होंने कहा कि "हम हर दिन सैन्य खतरे से निपटने की कोशिश कर रहे हैं। हम दशकों से खतरे में हैं और इसलिए हम ताइवान के खिलाफ चीन की सैन्य कार्रवाइयों को देख रहे हैं। हमारी सेना दोनों पक्षों के बीच संभावित सैन्य संघर्ष के लिए खुद को तैयार करने की कोशिश कर रही है।

 

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष हम नहीं चाहते हैं। लेकिन अगर ऐसा हो रहा है तो यह किसी के हित में नहीं है। चीन ने ताइवान स्ट्रेट में शुक्रवार को18 और शनिवार को 19 फाइटर जेट और बॉम्बर्स भेजे। चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वरिष्ठ कर्नल रेन गुओकियांग ने कहा कि "जो लोग आग से खेलते हैं, वे जलने के लिए बाध्य होते हैं।"

 

बता दें कि दशकों से चीनी सरकार ने ताइवान पर अधिकार का दावा करती आ रही है। यद्यपि ताइवान को संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है जिस कारण इसकी सरकार अमेरिका के साथ संबंध बनाए रखती है लेकिन चीनी प्राधिकरण को यह स्वीकार नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News