अंतरिक्ष में भी दबदबा बढ़ा रहा ड्रैगन: चीनी स्पेस स्टेशन के निर्माण के लिए पहला दल किया रवाना

punjabkesari.in Thursday, Jun 17, 2021 - 09:56 AM (IST)

 बीजिंगः जल-थल के अलावा चीन अब अंतरिक्ष में भी अपना दबदबा बढ़ाना चाहता है।  इसी क्रम में चीन ने तीन अंतरिक्ष यात्रियों को बृहस्पतिवार को अपने निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना कर दिया जहां वे तीन महीने तक रहेंगे।

 

पांच साल में चीन का यह पहला मिशन है जिसमें उसने इंसान को अंतरिक्ष में भेजा है। ये अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष यान ‘शेनझोउ-12' में सवार हैं, जिसे उत्तरी-पश्चिम जियुक्वान प्रक्षेपण केन्द्र से सुबह नौ बजकर 22 मिनट के कुछ देर बाद प्रक्षेपित किया गया।

 

इस यान को लॉन्ग मार्च-2एफ रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित किया गया। ये तीन यात्री निए हैशेंग, लियु बोमिंग और तांग होंग्बो हैं। अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर जाने वाला यह पहला चीनी मिशन है। चीनी अंतरिक्ष स्टेशन के अगले साल तक तैयार होने की संभावना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News