चीन में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, आर्थिक विकास पर लगेगी ब्रेक

punjabkesari.in Wednesday, Jul 06, 2022 - 04:09 PM (IST)

बीजिंगः दुनिया भर में जहां कोरोना महामारी का कहर कम हो रहा है वहीं चीन में  एक बार फिर संक्रमण फैलने लगा है।  चीन में बीते 24 घंटों में 112 कोरोना  मामले दर्ज किए गए हैं। स्थानीय मीडिया ने देश के स्वास्थ्य आयोग के हवाले से इन केसों की पुष्टि की है। एक दिन पहले चीन में कोरोना वायरस के 69 मामले मिले थे। कोरोना केस बढ़ने के बाद एक बार फिर यहां टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। वहीं जानकारों का मानना है कि अगर बढ़ते केसों के तहत चीन ने फिर लॉकडाऊन लगाया तो आर्थिक विकास पर फिर से ब्रेक लग जाएगी।

 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, चीन में बढ़ते कोरोना के मामलों में 81 संक्रमित अनहुई प्रांत में मिले हैं। इसके अलावा, पिछले 24 घंटों में प्रांत में 141 स्पर्शोन्मुख मामले सामने आए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 26 जून से 5 जुलाई तक COVID-19 के कुल 267 मामलों की पुष्टि की गई है, जिनमें से एक विदेश से आया था और 1,002 स्पर्शोन्मुख के मामले रिकार्ड किए गए हैं।

 

चीन के औद्योगिक केंद्र शंघाई ने इस अवधि के दौरान Covid-19 के 24 मामलों की सूचना दी, जिनमें से नौ की पुष्टि की गई है। जबकि 15 मामले स्पर्शोन्मुख हैं। हालांकि, चीनी स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कुल 27 Covid-19 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के बयान के हवाले से बताया कि मंगलवार तक अस्पतालों से छुट्टी होने वाले Covid​​​​-19 रोगियों की कुल संख्या 220,226 तक पहुंच गई। 

 

हालांकि, इन दावों के बावजूद चीन में कोरोना वायरस के मामलों में नया उछाल देखने को मिल रहा है।  बीजिंग में कोविड के नए मामलों के चलते लाखों लोगों को अनिवार्य रूप से परीक्षण कराना पड़ रहा है। जाहिर है कि लम्बे लाकडाउन के बाद एक बार फिर से हजारों लोग लाकडाउन का सामना कर रहे हैं। बढ़ते लाकडाउन और परीक्षण प्रक्रियाओं के चलते 2022 की पहली छमाही में चीनी निवासियों के आजीविका पर बुरा असर पड़ा है। शून्य कोविड नीति के चलते भी आर्थिक स्थितियां प्रभावित हुई हैं। वित्त मंत्रालय के अनुसार, व्यवसायों के कर वापसी के चलते अप्रैल तक राजकोषीय राजस्व 4.8 फीसद तक गिर गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News