विदेशी ताकतों के एक्शन से खौफजदा चीन ! समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा बलों को दी हथियार इस्तेमाल की अनु

punjabkesari.in Monday, Jan 25, 2021 - 12:45 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः चीन सरकार ने अपने समुद्री क्षेत्र में तटरक्षक बलों को हथियारों का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है। माना जा रहा है कि  विदेशी ताकतों खास कर क्वाड में शामिल देशों अमेरिका -जापान से निपटने के लिए आगामी एक फरवरी से चीनी तटरक्षक बलों को अपनी समुद्री सीमा से विदेशी जहाजों को जबरन हटाने की अनुमति दी गई है और यहां तक  कि उन जहाजों के खिलाफ हथियारों का उपयोग करने को कहा है जो उनकी समुद्री सीमा से पीछे नहीं हटते।

 

चीन ने अपने तटरक्षकों को उनकी समुद्री सीमा में विदेशी संस्थाओं द्वारा जबरन दावा कर उनके द्वीपों पर एकतरफा निर्मित संरचनाओं हटाने के लिए प्राधिकरण को अनुमति दी है। इन नए कानूनों से  खासकर जापान के ओकिनावा प्रान्त में सेनकाकू द्वीप समूह में चीन और जापान के बीच तनाव बढ़ सकता है। 

 

सेनकमाकू द्वीप पर जापान का नियंत्रण है लेकिन चीन और ताईवान इस पर अपना दावा करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीनी के जहाजों को नियमित तौर पर द्वीपों के पास देखा गया है। कुछ ऐसी भी घटनाएं हुई हैं जहां चीनी जहाजों ने जापानी समुद्री क्षेत्र में घुस गए और जापानी मछली पकड़ने वाली नौकाओं का पीछा भी किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News