महिला ने रात को देखा डरावना सपना, सुबह जागी तो हो चुकी थी ये भयानक घटना (Pics)

punjabkesari.in Wednesday, Sep 18, 2019 - 01:22 PM (IST)

वॉशिंगटनः सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबो-गरीब किस्से व वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब अमेरिका की एक महिला का सपने से जुड़ा अनोखा किस्सा वायरल हो रहा है। कई बार सोते समय हमें लगता है कि हम कोई सपना देख रहे हैं, लेकिन जब सुबह उठो तो वो सपना हकीकत बन चुका होता है। कुछ ऐसा ही हुआ अमेरिका में रहने वाली एक महिला के साथ, जिसकी हैरान करने वाली कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

PunjabKesari

कैलिफोर्निया की रहने वाली जेना इवांस (29) ने रात में सोते समय सपना देखा कि वह और उसका मंगेतर एक तेज गति से चल रही ट्रेन में सफर कर रहे हैं। इस दौरान कुछ बुरे लोगों ने उसकी सगाई की अंगूठी, जो हीरे की थी, छीनने की कोशिश की, लेकिन उसने अंगूठी को बचाने के लिए उसे निगल लिया।इवांस जब सुबह सोकर उठीं तो वो यह देख कर चौंक गईं कि उनकी ऊंगली में वो सगाई वाली अंगूठी नहीं थी। इसके बाद इवांस ने अपने मंगेतर को उठाया और उसे सपने वाली सारी बात बताई। फिर दोनों तुरंत अस्पताल पहुंचे।

PunjabKesari

अस्पताल में जब डॉक्टरों ने इवांस का एक्स-रे किया तो उनके पेट में 2.4 कैरेट की हीरे की अंगूठी होने की पुष्टि हुई। इसके बाद इवांस के पेट से अंगूठी निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन उससे पहले उनसे मृत्यु होने से संबंधित एक फॉर्म पर साइन कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इवांस ने बताया कि उस समय मैं खूब रोई, क्योंकि अगर मैं मर जाती तो लोग मुझे पागल समझते। हालांकि उनके पेट से वो अंगूठी सफलतापूर्वक निकाल ली गई। अब इवांस का कहना है कि वो जल्द ही अपने मंगेतर बॉबी हॉवेल से शादी करेंगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News