Corona Virus: रमजान में भूखों को खाना खिलाने के लिए रोशन होगा बुर्ज खलीफा

punjabkesari.in Monday, May 04, 2020 - 01:59 PM (IST)

दुबईः दुबई का बुर्ज खलीफा ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग हो या COVID-19 से बुरी तरह प्रभावित चीन या इटली यह गगनचुंबी इमारत हमेशा से ही विश्व में किसी भी संकट के समय पीड़ितों के साथ खड़ी नजर आती है। अब रमजान के पवित्र महीने में कोरोना पीड़ितों के लिए दुबई में एक अनोखा प्रयास किया गया । रमजान में भूखों को भोजन खिलाना नेकी का काम माना जाता है और दुबई में इस नेकी को रोशनी से जोड़ दिया गया है।

PunjabKesari

जैसे ही कोई व्यक्ति इस काम के लिए दस दिरहम का दान करेगा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में उसकी तरफ से एक एलईडी रोशन हो जाएगी। कम आय वाले एक करोड़ लोगों को भोजन कराने के अभियान के तहत यह पहल की गई है। करीब 828 मीटर ऊंची बुर्ज खलीफा की इमारत को पहले से ही 12 लाख एलईडी बल्बों से सुसज्जित किया गया है।

 

दस दिरहम यानी 2.7 अमेरिकी डॉलर का दान मिलते ही एक एलईडी जल उठेगी जो एक व्यक्ति के भोजन का प्रतीक होगी। वेबसाइट पर दर्ज जानकारी के अनुसार इस अपील के जारी होने के 24 घंटों के भीतर ही रविवार को 176,000 लोगों के भोजन के लिए उचित दान मिल चुका है। ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग हो या COVID-19 से बुरी तरह प्रभावित चीन या इटली की बात हो यह गगनचुंबी इमारत हमेशा से ही विश्व में किसी भी संकट के समय पीड़ितों के साथ खड़ी नजर आती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News