गर्मी से बेहाल यूरोप: स्पेन-पुर्तगाल में 1000 की मौत, फैल रहे रेलवे ट्रैक व रनवे पिघला

punjabkesari.in Wednesday, Jul 20, 2022 - 02:26 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः  पूरा यूरोप भीषण गर्मी से त्राहि त्राहि कर रहा है। भयानक हीटवेव  के कारण यूरोप के अधिकांश हिस्से में आगजनी की घटनाएं बेहद तेजी से बढ़  रही है। फ्रांस, ब्रिटेन, पुर्तगाल, स्पेन सहित कई यूरोपिय देश लगातार बढ़ते तापमान से परेशान हैं। दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस और स्पेन में  जंगल की आग भड़क उठी, जिससे हजारों लोगों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा।

PunjabKesari

 लगातार बढ़ते तापमान से होने वाली अप्रिय घटनाओं ने यूरोप के कई हिस्सों में प्रशासन को चिंता में डाल दिया है। शनिवार दोपहर तक फ्रांस के गिरोंडे क्षेत्र से लगभग 14,000 लोगों को निकाला गया था।  ज्यादातर देशों में पारा 40 डिग्री के पार चला गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अभी इसके ऊपर भी पारा जा सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर कार्बन उत्सर्जन कम नहीं किया, तो हालात इससे ज्यादा बुरे हो जाएंगे।  ब्रिटेन में सड़कों पर डामर पिघलने लगा है। लूटन एयरपोर्ट का रनवे भी पिघल गय। वहीं, रेलवे ट्रैक भी बढ़ते तापमान को सह नहीं पा रहे हैं और फैल रहे हैं। इस कारण कई ट्रेनें कैंसिल हो चुकीं हैं।

PunjabKesari

  ब्रिटेन के इतिहास में पहली बार पारा 40 डिग्री के पार चला गया है। इससे पहले आखिरी बार सबसे ज्यादा तापमान 2019 में 39.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। स्पेन-पुर्तगाल में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत गर्मी की वजह से हो चुकी है। नवीनतम मौसम चेतावनी के मुताबिक फ्रांस में और गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

PunjabKesari

फ्रांस के 96 विभागों में से 38 को "ऑरेंज" अलर्ट पर सूचीबद्ध किया गया था, उन क्षेत्रों के निवासियों से सतर्क रहने का आग्रह किया गया। पश्चिमी फ़्रांस में सोमवार को लू के चरम पर पहुंचने की संभावना है, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस (104 फ़ारेनहाइट) से ऊपर चढ़ जाएगा। स्वास्थ्य संस्थान के आंकड़ों के अनुसार, लगभग एक सप्ताह तक चलने वाली हीटवेव 360 मौतों का कारण बना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News