बंधक बनाकर 2 माह तक महिला से रेप

punjabkesari.in Saturday, Mar 11, 2017 - 12:47 PM (IST)

ब्रिस्बेन/लंदन: आॅस्ट्रेलिया में एक बैकपैकर महिला को 2 महीने तक बंधक बनाकर रखा गया और इस दौरान उसके साथ कई बार बलात्कार किया गया। इस बीच उसके साथ मारपीट भी की गई और उसका गला घोंटने की काशिश की गई। पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान इस महिला का पता लगाया था जो उस समय काफी परेशान हालत में गाड़ी चला रही थी।

अधिकारियों का कहना है कि 22 वर्षीय महिला बैकपैकर ब्रिटिश नागरिक है। ब्रिस्बेन से 560 किलोमीटर की दूरी पर स्थित आउटबैक क्वींसलैंड के मिटशेल शहर के नजदीक कल जब वह एक कार चला रही थी तब पुलिस ने उसकी कार को रोका था। उस समय वह बहुत परेशान लग रही थी और उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। 22 वर्षीय एक व्यक्ति को कार के पीछे छिपा हुआ पाया गया। अधिकारियों का कहना है कि उसे ‘‘उसकी इच्छा के बिना रखा गया था और कई हफ्तों तक उसे गंभीर रूप से प्रताड़ित किया गया।’ पुलिस ने बताया कि दोनों तीन महीने पहले मिले थे और साथ में यात्रा पर जाने के लिए तैयार हो गए।

लेकिन इसके बाद जो हुआ वह बहुत भवायह था, दो जनवरी से  5 मार्च के बीच कई स्थानों पर महिला के साथ कई बार मारपीट की गई। आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।  पुलिस ने बताया कि महिला की चोटों का इलाज किया जा रहा है और व्यक्ति को अदालत में पेश करने के लिए हिरासत में रखा गया है। युवा बैकपैकर के लिए आॅस्ट्रेलिया एक लोकप्रिय स्थल हैं और करीब 600,000 बैकपैकर हर वर्ष यहां आते हैं। अमेरिकी सरकार की नागरिकों को पाक, अफगानिस्तान, बांग्लादेश न जाने की सलाह; नए आदेश में 6 मुस्लिम देशों पर लगाया ट्रैवल बैन


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News