लंदन: ब्रिटेन राजघराने के प्रिंस चार्ल्स की पत्नी कैमिला कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Monday, Feb 14, 2022 - 08:22 PM (IST)

लंदन:  ब्रिटेन में राजकुमार चार्ल्स की पत्नी कैमिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। राजकुमार चार्ल्स के नमूने में भी चार दिन पहले कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। शाही जोड़े के कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। कार्यालय के मुताबिक, कैमिला क्वारंटाइन में चली गई हैं। चार्ल्स भी बृहस्पतिवार को संक्रमित पाए जाने के बाद से क्वारंटाइन में हैं।
 

इसके मुताबिक, 73 वर्षीय चार्ल्स और 74 वर्षीय कैमिला कोविड-रोधी टीके की तीन खुराक ले चुके हैं। उल्लेखनीय है कि महामारी की पहली लहर के दौरान भी मार्च 2020 में चार्ल्स कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News