भारत, इजराइल, इंडोनेशिया व दक्षिण अफ्रीका के साथ ब्रिटेन के संबंध मजबूत: ट्रस

punjabkesari.in Thursday, Sep 22, 2022 - 08:32 PM (IST)

नेशनल डेस्क : ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र में वैश्विक नेताओं से कहा कि उनका देश भारत, इजराइल, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका जैसे लोकतंत्रों के साथ अपने संबंधों को और मजबूत कर रहा है। ट्रस ने बुधवार को कहा, ‘‘इसलिए, हम दुनिया भर में नयी साझेदारियां स्थापित कर रहे हैं।

हम नाटो और संयुक्त अभियान बल के माध्यम से यूरोप और उसके बाहर अपने गहरे सुरक्षा गठबंधनों को मजबूत कर रहे हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत, इजराइल, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका जैसे लोकतंत्रों के साथ अपने संबंधों को और मजबूत कर रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि ब्रिटेन हिंद-प्रशांत और खाड़ी क्षेत्र में अपने मित्र देशों के साथ नए सुरक्षा संबंध स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन ने स्वतंत्र और निष्पक्ष व्यापार में नेतृत्व दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान और कई अन्य लोगों के साथ व्यापार समझौते किए हैं। इसके अलावा ब्रिटेन ‘ट्रांस-पैसिफिक साझेदारी' में शामिल होने की ‘‘प्रक्रिया में हैं''। उन्होंने कहा, ‘‘कर्ज, आक्रामकता, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और खनिजों पर नियंत्रण करने के बजाय, हम पारस्परिक लाभ और विश्वास के आधार पर रणनीतिक संबंध तैयार कर रहे हैं। हम जी7 और राष्ट्रमंडल जैसी साझेदारी को मजबूत कर रहे हैं।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Recommended News

Related News