ब्रिटेन में पाकिस्तान नागरिकों की एंट्री पर बैन, तीन अन्य देशों पर भी लगाई रोक

punjabkesari.in Friday, Apr 02, 2021 - 06:58 PM (IST)

​​​​​इंटरनेशनल डेस्क: कोविड-19 महामारी एक बार फिर से दुनिया को अपनी चपेट में ले रही है। अधिकांश देशों में इसकी दूसरी लहर की शुरुआत होने के साथ ही यहां फिर से पाबंदिया लगने शुरू हो गई हैं। इसी बीच, ब्रिटेन ने पाकिस्तान के लोगों की एंट्री पर बैन लगा दिया है। 9 अप्रैल से यह प्रतिबंध लागू होंगे। ब्रिटेन ने कोरोना के चलते यह फैसला लिया है। 

ब्रिटेन ने कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम को लेकर किए जा रहे प्रयासों के तहत पाकिस्तान के साथ ही फिलीपींस, केन्या तथा बंगलादेश को भी लाल सूची में डाल दिया है। इस तरह से अफ्रीका, पश्चिम एशिया, दक्षिण अमेरिकी देशों के साथ ही ये चारों देश ब्रिटेन की ओर से यात्रा पर पाबंदी को लेकर तैयार की गयी लाल सूची में शामिल हो गये हैं। पाकिस्तान में ब्रिटेन के उच्चायुक्त क्रिश्चियन टर्नर ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘पाकिस्तान ब्रिटेन की यात्रा संबंधी लाल सूची में शामिल हो गया है।'

इन देशों की भी ब्रिटेन में एंट्री बैन
सूची में शामिल अन्य देशों में अंगोला, अर्जेंटीना, बोलीविया, बोत्सवाना, ब्राज़ील, बुरुंडी, केप वर्डे, चिली, कोलंबिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, इक्वाडोर, एस्वेटिनी, इथियोपिया, फ्रेंच गुएना, गुयाना, लेसोथो, मलावी, मोज़ाम्बिक, नामीबिया, ओमान, पनामा, पैराग्वे, पेरू, कतर, रवांडा, सेशेल्स, सोमालिया, दक्षिण अफ्रीका, सूरीनाम, तंजानिया, संयुक्त अरब अमीरात, उरुग्वे, वेनेजुएला, जाम्बिया और जिम्बाब्वे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News