अमेरिका के बाद ब्रिटेन ने भी रूसी बिजनेसमैन अलीशेर उस्मानोव पर लगाया प्रतिबंध

punjabkesari.in Friday, Mar 04, 2022 - 07:27 AM (IST)

मास्कोः यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद रूस पर लगातार कई देशों द्वारा प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। वहीं अब अमेरिका के बाद  ब्रिटेन ने भी दो और रूसी- अलीशेर उस्मानोव और इगोर शुवालोव पर प्रतिबंधों की घोषणा की है। उस्मानोव की कंपनी यूएसएम का पहले आर्सेनल के साथ स्पांसरशिप रिलेशन था। जबकि शुवालोव पूर्व में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के उप प्रधानमंत्री थे और वर्तमान में एक रूसी बैंक के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा पुतिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव  को भी प्रतिबंधित कर दिया है।

संपत्तियों को किया जाएगा जब्त, यूके यात्रा पर रोक
यूके सरकार के नए प्रतिबंधों के तहत, उनकी संपत्ति को फ्रीज कर दिया जाएगा और उनके यूके की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। ब्रिटिश नागरिकों और यहां के बिजनेस से उनको डील करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उधर, फ्रांस और जर्मनी के अधिकारियों ने उस्मानोव के स्वामित्व वाली नौकाओं को जब्त कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News