ब्राजील में भारी बारिश से से तबाही, 46 की मौत व दर्जनों लापता

punjabkesari.in Monday, Jan 27, 2020 - 09:58 AM (IST)

रिया डी जनेरियो:  ब्राजील के दक्षिण-पूर्वी शहर बेलो होरिजोंटे में भारी बारिश की वजह से बने बाढ़ जैसे हालात के कारण अभी तक 46 लोगों की मौत हो गयी है और 28 अन्य लोग लापता है। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी।

 

राज्य के नागरिक सुरक्षा के क्षेत्रीय समन्वयक के अनुसार भारी बारिश के कारण 13,687 लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा है तथा 3,354 लोग बारिश के कारण बेघर हुए हैं।

 

ब्राजील के राष्ट्रीय मौसम संस्थान ने बताया कि बेलो होरिजोंटे में गत शुक्रवार को पिछले 110 सालों में सबसे अधिक बारिश हुई। यहां पर लगभग 24 घंटे में 171.8 मिलीमीटर बारिश हुई है जिसके बाढ़ जैसे हालत बन गए है। गवर्नर रोमियो ज़ेमा ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में मानवीय सहायता भेजने के निर्देश भी दिए है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News