117 दिन से ब्रेन डेड महिला ने दिया स्वस्थ बच्ची को जन्म

punjabkesari.in Wednesday, Sep 04, 2019 - 12:45 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः चमत्कार और विज्ञान का चोली दामन का साथ है, जिस चमत्कार की गुत्थी विज्ञान सुलझा देता है उसे तकनीक कहते हैं और जिसे नहीं उसे चमत्कार ही कहा जाता है। ऐसा ही चमत्कार या ये कहें विज्ञान हाल में चेक गणराज्य के शहर बनरे में देखने को मिला। यहां 117 दिन से ब्रेन डेड महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

PunjabKesari

दरअसल, 27 वर्षीय महिला को अप्रैल में गंभीर स्ट्रोक आया था। उसके बाद उसे बनरे के यूनिवर्सिटी अस्पताल लाया गया, जहां पहुंचने के कुछ ही देर बाद उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था। यानी डॉक्टरों ने महिला के मस्तिष्क को मृत मान लिया। जांच में सामने आया कि महिला के गर्भ में 15 हफ्ते का भ्रूण था। इसके तुरंत बाद से चिकित्सकों ने गर्भ में पल रहे बच्चे को बचाने की कोशिश शुरू कर दी।

PunjabKesari

इस दौरान महिला को आर्टिफिशियल लाइफ सपोर्ट पर रखा गया, जिससे गर्भावस्था सामान्य प्रकार से बढ़ती रहे। भ्रूण के समुचित विकास के लिए महिला को नियमित रूप से ऐसे चलाया जाता, जैसे वह चल रही हो। बीते 15 अगस्त को डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। जन्म के समय बच्ची का वजन 2.13 किलोग्राम था। बच्ची के जन्म के बाद महिला के पति व अन्य परिजनों की सहमति के बाद महिला का लाइफ सपोर्ट हटा दिया गया है और उसका निधन हो गया।

PunjabKesari

क्या होता है ब्रेन डेड
ब्रेन डेड एक ऐसी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति का मस्तिष्क मृत हो जाता है, जबकि शरीर का बाकी हिस्सा सामान्य रूप से काम कर रहा होता है। ऐसे व्यक्ति के ब्रेन को पुनः सामान्य स्थिति में लौटने की संभावना न के बराबर होती है। अगर व्यक्ति को लाइफ सपोर्ट ना दिया जाए तो कुछ देर में व्यक्ति की मौत हो जाती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Ravi Pratap Singh

Recommended News

Related News