पाकिस्तान के क्वेटा में बम विस्फोट, 4 लोगों की मौत, 15 घायल

punjabkesari.in Friday, Dec 31, 2021 - 07:06 AM (IST)

क्वेटाः पाकिस्तान के क्वेटा प्रांत में बृहस्पतिवार की रात एक बम विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बम धमाका जिन्ना रोड पर साइंस कॉलेज के पास खड़ी एक कार के पास हुआ। 

जिन्ना रोड क्वेटा के प्रमुख मार्गों में से एक है और खरीदारी के लिए काफी लोकप्रिय एवं सबसे व्यस्त स्थान है। अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक घायलों को क्वेटा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट से आस-पास की इमारतों के शीशे टूट गए। पाकिस्तान के इस इलाके में इस्लामिक स्टेट काफी सक्रिय है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News