बलूच नेताओं के अपहरण खिलाफ BNM शुरू करेगा पाकिस्तान विरोधी आनलाइन अभियान

punjabkesari.in Wednesday, Jun 29, 2022 - 06:02 PM (IST)

पेशावरः पाकिस्तान में सुरक्षा बलों द्वारा बलूच नेताओं के अपहरण के खिलाफ बलूच नेशनल मूवमेंट ( BNM) आज एक आनलाइन अभियान शुरू करेगा। यह अभियान शाम 4 बजे से रात 10 बजे के बीच चलाया जाएगा। बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अपहरण के मामले काफी बढ़ गए हैं।   स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सेना द्वारा ओरनाच खुजदार से अगवा किए गए  BNM नेता डा दीन मोहम्मद बलूच के जबरन अपहरण के विरोध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर  BNM का #SaveDrDeenMohdBaloch अभियान चलाया जाएगा।

 

BNM नेता के लापता होने के 13 साल पूरे होने के मौके पर अभियान की शुरुआत की जाएगी। बीएनएम दुनिया के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन कर रहा है। शनिवार को जर्मनी के मुंस्टर में आयोजित एक सार्वजनिक प्रदर्शन में BNM ने अंतरराष्ट्रीय समुदायों से बलूचिस्तान पर पाकिस्तान के बढ़ते अत्याचारों पर ध्यान देने का आह्वान किया। कई प्रदर्शनकारियों ने 'जबरन गायब' होने के खिलाफ नारे लगाए और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से बलूचिस्तान में पाकिस्तान के अमानवीय व्यवहार पर ध्यान देने का आह्वान किया। क्योंकि बलूच के अधिकार एक आम आदमी के समान हैं। विरोध प्रदर्शन में बलूच रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया।

 

इससे पहले मई के महीने में, लापता बलूच लोगों के परिवारों ने कराची प्रेस क्लब में पाकिस्तान सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ अपने प्रियजनों की सुरक्षित रिहाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। कार्यकर्ता सैमी बलूच (Sammi Baloch) के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनके प्रियजनों को पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने उठा लिया है, लेकिन उनके ठिकाने की घोषणा नहीं की गई। सैमी बलूच ने मानवाधिकार संगठन और मीडिया की भूमिका की आलोचना की, जिन्होंने विरोध में भाग नहीं लिया और न ही इसे कवर किया। पिछले साल, बीएनएम नीदरलैंड जोन ने डैम स्क्वायर एम्स्टर्डम में अपहरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और डा दीन मोहम्मद बलूच की सुरक्षित रिहाई की मांग की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News