महिला ने गाड़ी साफ कर रहे अजनबी को लगाया गले, फिर सच जानकर रह गई हैरान (Video)

punjabkesari.in Wednesday, Dec 11, 2019 - 02:47 PM (IST)

लॉस एंजलिसः अमेरिकी ब्लॉगर मैरी कैथरीन बैकस्ट्रोम साथ इन दिनों कुछ ऐसा हुआ जो सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। मैरी के साथ गैस स्टेशन पर हुए घटनाक्रम को उन्होंने जिस तरह बयान किया वो वायरल हो रहा है। फ्लोरिडा की रहनी वाली मिस बैकस्ट्रॉम शुक्रवार को एक गैस स्टेशन कन्वीनेंस स्टोर पर थीं जहां उनके साथ यह वाकया हुआ। मैरी ने अपने फेसबुक लाइव वीडियो में बताया कि फेस्टिव सीजन में उदार रहना चाहिए इस संबंध में वे एक कहानी पढ़ रही थी जिसके चलते उन्होंने स्टोर में एक महिला की ड्रिंक के लिए पे भी किया।

 

जैसे ही मैरी स्टोर से बाहर निकली उन्होंने देखा कि एक आदमी उनकी गाड़ी की विंडशिल्ड साफ कर रहा है। मैरी को लगा कि वो आदमी भी इस त्योहार के समय उदारता की भावना से प्रेरित होकर ऐसा कर रहा है। वीडियो में मैरी ने कहा कि मै आश्वस्त हो गई थी कि पक्का ये क्रिसमस का असर है कि लोग इतना दयालु हो रहे हैं। जिसके बाद वे उस व्यक्ति के पास आभार व्यक्त करने के लिए पहुंची और उस व्यक्ति को धन्यवाद कह कर गले से लगाया।

 

मैरी ने व्यक्ति से कहा, "इसलिए मुझे यह त्योहार इतना पसंद है ऐसा करने के लिए शुक्रिया किया। लेकिन गले लगने के बाद मैरी को पता चला कि वह व्यक्ति उनकी गाड़ी साफ न करके अपनी ही गाड़ी साफ कर रहा था। मैरी के इस वीडियो को अब तक 31 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है। साथ ही लोगों ने वीडियो पर मजेदार कमेंट भी किए हैं। वीडियो पर एक व्यक्ति ने कमेंट किया कि मैंने अपनी जिंदगी में इससे मजाकिया कुछ नहीं देखा। एक अन्य ने लिखा कि क्रिसमस पर उस व्यक्ति को मुफ्त में गले लगा लिया गया।मैरी ने लिखा कि इस किस्से से मेरी जिंदगी में बहुत सी खुशियां आई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News