अफगानिस्तान में काबुल मस्जिद विस्‍फोट में मरने वालों की संख्या हुई 60 के पार, 78 घायल

punjabkesari.in Sunday, May 01, 2022 - 02:42 PM (IST)

काबुल: अफगानिस्तान में दो हफ्तों के दौरान शुक्रवार को एक मस्जिद में तीसरा बम धमाका हुआ। देश की राजधानी काबुल में शुक्रवार को हुए इस विस्फोट में 60 से ज्यादा लोगों के मारे गए। धमाका  जुमे की नमाज के वक्त में मस्जिद में हुआ है। अफगान गृह मंत्रालय के ओर जारी एक बयान में बताया गया है कि यह धमाका काबुल की खलीफा साहिब मस्जिद में दोपहर के वक्त हुआ।

 

विस्फोट का शिकार मस्जिद के मौलवी ने बताया कि उनका मानना है कि यह एक आत्मघाती हमला है। हमलावर नमाज के वक्त लोगों के बीच शामिल हुआ, जिसके बाद उसने पूरी वारदात को अंजाम दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि यह हमला उस समय हुआ जब सुन्नी मस्जिद में नमाज के बाद लोग जिक्र के लिए इकट्ठा हुए थे।
 
 
अस्पताल में सूत्रों ने बताया है कि विस्फोट के बाद से अब तक करीब 66 लोगों के शव यहां पहुंच चुके हैं। वहीं करीब 78 लोग घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। अफगान की सत्ता पर काबिज तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने एक बयान जारी कर विस्फोट की निंदा की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि जल्द ही अपराधियों को ढूंढकर, उन्हें दंडित किया जाएगा। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

 

गौरतलब है कि बीते कुछ वक्त में अफगानिस्तान में विस्फोट की वारदातों में बढ़ोतरी हुई है। इस बीच बड़ी तादाद में लोगों की मौत हुई है, गुरुवार को ही मजार ए शरीफ हुए एक विस्फोट में करीब नौ लोगों की मौत हुई थी और 13 अन्य लोग घायल हुए थे। इससे पहले 21 अप्रैल 2022 को मजार ए शरीफ में ही एक मस्जिद को निशाना बनाया गया था। पिछले दोनों धमाकों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने ली है।

 

 उधर तालिबान का कहना है कि उनके द्वारा सत्ता संभालने के बाद से देश में सुरक्षा का माहौल बढ़ा है। उन्होंने काफी हद तक देश में इस्लामिक स्टेट की जड़ों के काटने का काम किया है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों और विश्लेषकों का कहना है कि देश में  उग्रवाद के फिर से शुरू होने का खतरा बना हुआ है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News