बाइडेन ने किया साफ- युद्ध में अमेरिका सेना नहीं लेगी हिस्सा, रूस पर लगाए जाएंगे कडे़ प्रतिबंध

punjabkesari.in Friday, Feb 25, 2022 - 07:09 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः यूक्रेन संकट पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि कई हफ्तों से हम जो चेतावनी दे रहे थे वो हो गया। बाइडेन ने कहा कि बिना सबूतों के यूक्रेन पर निराधार आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि रूस को इसका अंजाम भुगतना होगा। दुनिया के अधिकतर देश रूस के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि रूस सच्चाई छुपाने के लिए प्रोपेगेंडा कर रहा है।

बाइडेन ने कहा कि हम रूस के कारोबार करने की क्षमता को रोक देंगे। उन्होंने कहा कि रूस का आधे से ज्यादा इंपोर्ट कम कर देंगे। रूस अमेरिका और ईयू के साथ व्यापार नहीं कर पाएगा। आज हम रूस के चार और बैंकों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं।

बाइडेन ने कहा कि जी-7 देश मिलकर रूस को जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना इस जंग में हिस्सा नहीं लेगी। बाइडेन ने यूक्रेन और रूस के बीच जारी संघर्ष को लेकर साफ कर दिया कि अमेरिकी सेना इस जंग में हिस्सा नहीं लेगी। उन्होंने कहा कि रूस के आसपास अमेरिकी सैनिक अड्डे अलर्ट पर हैं। पूर्व के सहयोगी देशों में हमारी सेना रहेगी। नाटो के सभी देशों को हमारा समर्थन रहेगा।

बाइडेन ने अमेरिकी गैस कंपनियों से अपील की कि वह युद्ध से मौके का फायदा न उठाएं। अमेरिका पर भी युद्ध का असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि तेल उत्पादक देशों से तेल की कीतमें न बढ़ाने पर बात करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News