बाइडेन ने गुरु नानक जयंती पर सिख समुदाय को दीं शुभकामनाएं

punjabkesari.in Saturday, Nov 20, 2021 - 11:52 AM (IST)

न्यूयार्क: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडेन ने सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 552वीं जयंती पर सिख समुदाय को शुभकामनाएं दीं और कहा कि समानता, शांति और सेवा के उनके दूरदर्शी संदेश आज उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने कि पांच सदी पहले थे। दुनियाभर में सिखों ने शुक्रवार को गुरू नानक जयंती मनाई।

 

बाइडेन ने शुक्रवार को एक वक्तव्य में कहा, ‘‘जिल और मैं सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक देव जी की 552वीं जयंती के अवसर पर सिख समुदाय को शुभकामनाएं देते हैं। गुरू नानक द्वारा समानता, शांति और सेवा के बारे में दिए गए दूरदर्शी संदेश आज भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने कि पांच सदी पहले थे।''

 

बाइडेन ने कहा, ‘‘उन्होंने जो सीखें दीं उनमें सभी लोगों के लिए समान अधिकार और सम्मान, महिलाओं तथा लड़कियों के सशक्तीकरण, अंतर धार्मिक सहयोग और जरूरतमंदों की सेवा पर जोर दिया गया।'' राष्ट्रपति ने कहा कि अपने धर्म के इन बुनियादी मूल्यों को अपनाकर सिख अमेरिका और पूरी दुनिया में समुदायों को मजबूत कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News