दुनिया में सबसे अच्‍छा है ये देश, पायदान में पिछड़े अमरीका और भारत

punjabkesari.in Saturday, Mar 18, 2017 - 11:50 AM (IST)

लंदन/वॉशिंगटनः हमारी दुनिया में लगभग 200 अलग-अलग देश हैं। हर देश की अपनी खमियां और खूबियां हैं। वहीं आप में से कई लोग हमेशा सोचते होंगे की सबसे ताकतवर या सबसे अच्छा देश कौन सा है ? किस देश के लोग अच्छा जीवन बिताते होंगे ? इस तरह के कई सवाल आपके जहन में आते होंगे। सभी देशों का तो पता नहीं लेकिन 60 देशों की लिस्ट जारी हुई है। दुनिया के 60 मुल्कों में कौन किस पायदान पर है, जानते हैं उस लिस्ट के बारे में।

BAV कन्सल्टिंग फर्म और व्हार्टन स्कूल विश्वविद्यालय, पेंसिल्वेनिया ने बेस्ट कन्ट्रीस रैंकिंग जारी की हैं। रैंकिंग एक सर्वे के आधार पर की गई है। इस सर्वे में 16,000 से अधिक बिजनेस लीडर्स, नामचीन हस्तियों से सवाल पूछे गये थे। सर्वे के अंदर सभी देशों में बिजनैस, टूरिज्म, एजुकेशन, गवर्नेंस को आधार बनाया गया है। सर्वे में लगभग 16 हजार से ज्यादा लोगों की राय ली गई है जो लगभग 60 अलग-अलग देशों से लिए गए हैं। दुनिया के बैस्ट देशों की नई लिस्ट में स्विट्जरलैंड पहले नबंर पर है। उसके बाद दूसरे नंबर पर कनाडा, तीसरे पर ब्रिटेन, चौथे पर जर्मनी, पांचवे पर जापान और छठे पायदान पर अमरीका है। वहीं भारत इस लिस्ट में 25वें नंबर पर है। स्विट्जरलैंड पहले नबंर है और इसे 2016 के रैंकिंग में शामिल किया गया था।

लिस्ट में कनाडा और ब्रिटेन 2016 में भी उसी पायदान पर थे जिन पर वह अभी हैं। वहीं जर्मनी 2016 में नंबर 1 था जो अब नंबर 4 पर पहुंच गया है। भारत भी 2016 में 22वें स्थान पर था जो कि अब 25वें स्थान पर पहुंच गया है। भारत को पछाड़ते हुए संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण कोरिया और पुर्तगाल आगे निकल आए हैं। सर्वे में चार क्षेत्रों के कुल 36 देशों से सवाल जवाब लिए गए हैं। हालांकि ताकत के हिसाब से देखें अमरीका पहले नंबर पर है। उसके बाद दूसरे नंबर पर रूस, तीसरे पर चीन, चौथे पर यूके और 5वे नंबर पर जर्मनी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News