उइगर मुस्लिमों पर रिपोर्टिंग करने वाले BBC के पत्रकार ने धमकियों से तंग आकर छोड़ा चीन

punjabkesari.in Saturday, Apr 03, 2021 - 11:28 AM (IST)

बीजिंग: चीन में  शी जिंनपिंग सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले पत्रकारों को लगातार उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। BBC के एक पत्रकार को चीनी अधिकारियों की धमकियों और उत्पीड़न के बाद परिवार सहित देश छोड़ना पड़ा। BBC ने बुधवार बताया कि जॉन सडवर्थ चीन में उनके पत्रकार थे और उइगर मुस्लिमों पर रिपोर्टिंग करने पर चीनी अधिकारियों द्वारा उनको लगातार तंग किया जा रहा था जिसकारण उन्हें चीन छोड़ने का फैसला लेना पड़ा। सुरक्षा कारणों से वह चीन से ताइवान पहुंच गए हैं। फॉरेन कोरस्पोंडेंट क्लब ऑफ चाइना ने कहा है कि जॉन व उनकी पत्नी वोने मुरे  जो आइरिश ब्रॉडकॉस्टर आरटीइ की कोरस्पोंडेंट हैं, की सुरक्षा को खतरा था।

 

जॉन ने चीन के अधिकारियों का वह सच उजागर कर दिया था जो दुनिया से छिपाना चाह रहा था। जॉन 9 साल तक चीन में  उइगर मुस्लिमों पर अत्याचार की कई रिपोर्ट दीं। उन्हें शिनजियांग के यातना शिविरों की रिपोर्टिग के लिए पिछले साल जॉर्ज पोल्क अवार्ड भी दिया गया था। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि हमने कभी जॉन को नहीं धमकाया है। उन्होंने क्यों देश छोड़ा, इसका कारण उन्हें नहीं मालूम है। हाल ही में अमेरिका ने शिनजियांग में उइगर मुस्लिम और अन्य जातीय और धार्मिक अल्पसंख्यक समूहों के खिलाफ चीनी कार्रवाई को 'नरसंहार' घोषित  किया है। अमेरिकी विदेश विभाग का कहना है कि  शिनजियांग में उइगर मुस्लिमों के खिलाफ अपराध कई सबूत सामने आए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News