बांग्लादेश में पाक सेना के नरसंहार  खिलाफ प्रदर्शन

punjabkesari.in Saturday, Mar 26, 2022 - 06:15 PM (IST)

ढाकाः  बांग्लादेश की राजधानी ढाका के शाहबाग में बड़ी संख्या में लोगों ने गुरुवार को 1971 में पाकिस्तानी सेना द्वारा बांग्लादेश में किए गए नरसंहार के विरोध में प्रदर्शन किया।  नरसंहार में बच्चों समेत हजारों लोगों की पाकिस्तानी सेना ने जान ली थी। राष्ट्रीय संग्रहालय के सामने बां ग्लादेश जागरूक नागरिक समिति ने नरसंहार यादगार दिवस मनाने के लिए प्रदर्शन का आयोजन किया था। इस प्रदर्शन में प्रोफेसर डा. नीमचंद भौमिक समेत कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

 

नेताओं और शामिल हुए लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर पाकिस्तानी सेना द्वारा आपरेशन सर्चलाइट के नाम पर नरसंहार को योजनाबद्ध सैनिक दमन के रूप में अंतरराष्ट्रीय मान्यता देने की मांग की। इसके साथ उन्होंने पाकिस्तानी सरकार से माफी मांगे जाने और पाकिस्तानी युद्ध अपराधियों के खिलाफ अविलंब सुनवाई शुरू करने की भी मांग की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News