लंदन में PAK के खिलाफ बलूच और सिंधी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
punjabkesari.in Sunday, Sep 10, 2017 - 11:51 AM (IST)
लंदन: पाकिस्तान की 'क्रूरता' के खिलाफ बलूच और सिंधी कार्यकर्ताओं ने लंदन में 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर प्रदर्शन किया।
पाक पर लगाया ये आरोप
बलूच और सिंधी कार्यकर्ताओं ने पाक पर आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान में लोगों के साथ निर्ममता के साथ पेश अाती है। निर्दोष लोगों की हत्याएं की जा रही हैं और तमाम लोग लापता हैं। बलूच और सिंधी लोगों के विकास और उनके हित के बारे में सोचने की बजाए उनका सालों से दमन किया जा रहा है।
इससे पहले भी कई देशों में बलूच और सिंधी कार्यकर्ता और नेता पाकिस्तान के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर चुके हैं। बता दें कि बलूच चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर के विरोध में भी हैं। उनका आरोप है कि उनके संसाधनों का इस्तेमाल दोनों देश अपने फायदे के लिए कर रहे हैं।