गिलगित-बाल्टिस्तान में अवामी एक्शन कमेटी ने इमरान सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Jan 12, 2022 - 05:28 PM (IST)

पेशावर: गिलगित-बाल्टिस्तान स्थित अवामी एक्शन कमेटी (एएसी) ने सोमवार को  क्षेत्र में भारी बर्फबारी के बीच बार-बार और लंबे समय तक बिजली कटों और खाद्य पदार्थों के संकट के खिलाफ स्कार्दू में  इमरान सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तानी राज्य गिलगित-बाल्टिस्तान के लोगों को जीवन की बुनियादी जरूरतें  मुहैया कराने में नाकाम रहा है। वक्ताओं ने कहा कि उनके बुनियादी आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक अधिकारों की रक्षा के लिए उनका धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर नजफ अली, शब्बीर मायर और अन्य ने  संबोधित किया।

 

पिछले साल अक्टूबर में भी अवामी एक्शन कमेटी और अधिकार कार्यकर्ताओं ने इस्लामाबाद की नीतियों का विरोध करने के लिए अवैध रूप से कब्जे वाले गिलगित बाल्टिस्तान की राजधानी गिलगित में किए प्रदर्शन में कहा था कि सरकार की  शोषणकारी और भेदभावपूर्ण नीतियों के कारण लोग कई परेशानियों का सामना कर रहे हैं।  बता दें कि पाक के इस  अवैध रूप से कब्जे वाले क्षेत्र पर अपने राजनीतिक नियंत्रण का विस्तार करने के  यहां के लोगों का आक्रोश बढ़ गया है और वे अपने अधिकारों के लिए लगातार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News