अमेरिका में बवंडर ने मचाई तबाहीः 50 लोगों की मौत, उड़ गई घरों की छतें

punjabkesari.in Saturday, Dec 11, 2021 - 05:32 PM (IST)

न्यूयार्कः अमेरिका के केंटकी राज्य में आए Tornado बवंडर के कारण मची तबाही से कम से कम 50 लोगों के मारे जाने की संभावना है। राज्य के गवर्नर एंडी बेशियर ने इसकी जानकारी दी है। बेशियर ने कहा बवंडर की वजह से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई  और घरों की छतें उड़ गईं। अधिकांश नुकसान ग्रेव्स काउंटी में हुआ है  जिसमें मेफील्ड शहर  भी शामिल है। इसने मेफील्ड में उतनी ही तबाही मचाई है, जितना किसी भी शहर में आमतौर पर बवंडर आने पर होता है।   आर्कन्सास का एक नर्सिंग होम और दक्षिणी इलिनोइस में अमेजन का एक गोदाम शुक्रवार रात एक बवंडर की चपेट में आ गया जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

 

बवंडर शुक्रवार की रात में अमेरिका के मध्य इलाके में आया।  राज्यपाल ने कहा कि  नेशनल गार्ड को तैनात करते हुए रातोंरात आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई। बेशियर ने कहा कि हमारे पास मेफील्ड में एक कारखाना है, जिसकी छत ढह गई है। ये एक बड़ी घटना है। बवंडर की वजह से प्रभावित इमारतों में ग्रेव्स काउंटी कोर्टहाउस और आसपास की जेल शामिल हैं।

 
NOAA स्टॉर्म प्रेडिक्शन सेंटर के अनुसार  पांच राज्यों अर्कांसस, इलिनोइस, केंटकी, मिसौरी और टेनेसी में कम से कम 24 बवंडर की सूचना है। अर्कांसस के अधिकारियों ने कहा कि  वीकेंड में अधिक गंभीर मौसम की संभावना बनी हुई है, क्योंकि बवंडर पूर्व की ओर बढ़ेगा। शनिवार की शुरुआत में बवंडर उत्तरी लुइसियाना से दक्षिणी ओहियो की ओर भी बढ़ा।  पूर्वोत्तर अरकंसास के मोनेट में शुक्रवार को एक बवंडर ने एक नर्सिंग होम को क्षतिग्रस्त कर दिया

 
 
अर्कांसस के अधिकारियों शनिवार को बवंडर के अलावा तेज हवाओं के चलने की भी आशंका है, जिसकी वजह से ओलावृष्टि भी हो सकती है।  वहीं, बवंडर की वजह से 2.4 लाख लोगों को अंधेरे में रहने पर मजबूर होना पड़ा है।  शुक्रवार को अरकंसास से इंडियाना तक मौसम अलर्ट जारी कर दिए गए।  हालांकि, तूफान की गंभीरता कम होने का अनुमान है। पूर्वी अमेरिका का अधिकांश भाग शनिवार शाम तक बारिश से प्रभावित होगा। स्टॉर्म प्रेडिक्शन सेंटर के अनुसार, ओहियो और टेनेसी घाटियों से उत्तरी खाड़ी राज्यों में तेज आंधी चल सकती है. इसके अलावा, हवा के झोंके, ओले और एक और बवंडर की संभावना भी है ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News