ब्रिटेन में बलूच पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2020 - 11:51 AM (IST)

लंदनः ब्रिटेन में बलूचिस्तान पीडि़तों को न्याय की मांग को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शनों का जोर बढ़ता जा रहा है। पाक के बलूचिस्तान प्रांत में पाक सेना और डैथ स्क्वाड के हाथों बलूच महिलाओं की हत्या के खिलाफ ब्रम्ह एकजुटता समिति ने लंदन में रविवार को व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। इश दौरान प्रदर्शनकारी बलूचिस्तान में लगातार बढ़ रहे मानवाधिकारों के उल्लंघन और हरनाई घटना के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान की सेना ने बलूच में 9 साल की बच्ची नाज़ बीबी सहित क़ैसर चलगर्री के परिवार को मार डाला। बलूच नेशनल मूवमेंट यूके ज़ोन के अध्यक्ष हकीम बलूच ने कहा, ' ब्रिटेन का बलूच समुदाय पाकिस्तान सेना की बलूचों पर की जा रही क्रूर कार्रवाई का विरोध करता है।'

 

बलूचिस्तान के अब्दुल्ला बलूच नेता राजी ज़ुम्बेश ने कहा, 'पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में कहर और आतंक पैदा करने के लिए अपने डैथ स्क्वाड को उतारा है। वे निर्दोष बलूच महिलाओं की हत्या करके और घरों पर हमला करके पूरे बलूच समुदाय को डराना चाहते हैं ताकि लोग असुरक्षित महसूस करें।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News