रूस में यूक्रेन की खबरें प्रसारित करने पर रेडियो स्टेशन ‘इखो मॉस्कवे'' करवाया गया बंद

punjabkesari.in Thursday, Mar 03, 2022 - 06:29 PM (IST)

 मॉस्को: रूस के प्रमुख मीडिया संस्थानों में से एक एवं उदार रुख रखने वाले रेडियो स्टेशन इखो मॉस्कवे को यूक्रेन पर हमले के संबंध में आलोचनात्मक खबरें प्रसारित के चलते बंद कर दिया गया है। रेडियो स्टेशन के प्रमुख ने यह जानकारी दी। रेडियो स्टेशन के प्रधान संपादक और देश के जाने माने पत्रकार एलेक्से वेनेडिक्टोव ने टेलीग्राम पर लिखा,‘‘ उच्च पदस्थ लोगों'' ने उन्हें पूर्व में संकेत दिया था इस प्रकार के निर्णय पर विचार किया जा रहा है।''

 

उन्होंने कहा,‘‘ इखो मॉस्कवे के निदेशक मंडल ने बहुमत से रेडियो चैनल इखो मॉस्केव और वेबसाइट को बंद करने का निर्णय लिया है।'' उन्होंने समाचार एंजेसी ‘तास' को बताया कि शाम तक उनकी रेडियो स्टेशन के पत्रकारों के साथ बैठक करने की योजना है। गौरतलब है कि रूस में मीडिया संस्थानों को आधिकारिक सूत्रों द्वारा मुहैया कराई गयी जानकारियों को ही प्रसारित अथवा प्रकाशित करने के निर्देश दिए गए हैं। रूस ने आक्रमण शब्द पर आपत्ति जताई है, उसका कहना है कि उसने यूक्रेन पर सैन्य अभियान किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News