गर्लफ्रेंड ने होटल में प्रेमी को बुला दिया खौफनाक प्लान को अंजाम, पुलिस से बोली- ऐसा देश के लिए किया

punjabkesari.in Tuesday, Mar 15, 2022 - 06:24 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। दरअसल, एक लड़की ऑनलाइन के माध्यम से अपने बॉयफ्रेंड से पहली बार मिली तो उसके ऊपर चाकुओं से हमला कर दिया। जब वह गिरफ्त में आई तो उसने सारी सच्चाई बताई। गर्लफ्रेंड ने बताया कि वह उसे अपने देश के लिए मारना चाहती थी।
 

बता दें कि यह हादसा ईरानी मूल से जुड़ी हुई एक लड़की ने किया। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक यह लड़की अपने देश के मिलिट्री कमांडर कासिम सुलेमानी की फैन थी। साल 2020 में कासिम सुलेमानी की हत्या हो गई थी और सुलेमानी की मौत का आरोप कई लोगों ने अमेरिका पर मढ़ दिया था। इसके बाद इस लड़की ने ठाना कि वह किसी भी अमेरिकी नागरिक की जान लेकर रहेगी। इसके बाद लड़की ने अपने प्लान को पूरा करने के लिए सबसे पहले एक डेटिंग ऐप पर अपना अकाउंट बनाया।
 

इसके बाद लड़की ने एक अमेरिकी शख्स से ऑनलाइन चैटिंग करनी शरू की जिसके कुछ दिनों बाद  लड़की ने उस अमेरिकी लड़के को मिलने के लिए होटल बुलाया और होटल में दोनों ने संबंध बनाने के दौरान ही लड़की ने पीड़ित की आंखों पर पट्टी बांध दी जिसके बाद उसने मौका पाते ही प्रेमी की गर्दन पर चाकू से दो वार कर उसे लहुलुहान कर दिया लेकिन इसी बीच लड़का अलर्ट हो गया और किसी तरह वहां से बचकर पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया और लड़की के हिरासत में लिया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News