अमेरिकाः पेन्सिलवेनिया के पिट्सबर्ग प्रांत में गोलीबारी, 2 नाबालिगों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Apr 17, 2022 - 10:01 PM (IST)

वाशिंगटनः अमेरिका में पेन्सिलवेनिया के पिट्सबर्ग प्रांत में गोलीबारी में दो नाबालिगो की मौत हो गई तथा नौ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गोलीबारी की घटना एक पार्टी के दौरान हुई। इस पार्टी में मारे गए नाबालिगों के साथ 200 से अधिक लोग शामिल थे। 

पुलिस ने कहा, ‘‘गोलीबारी के बाद पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना में मृतक सहित कम से कम 11 लोगों को गोली लगी।'' इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची, तो आसपास के क्षेत्र में गोलियों की आवाज सुनाई दी और लोगों को पैदल तथा वाहनों के जरिए क्षेत्र से बाहर निकलते देखा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News