अमेरिकाः शिकागो में पार्टी के दौरान गोलीबारी: 2 लोगों की मौत, 10 अन्य घायल

punjabkesari.in Sunday, Mar 14, 2021 - 09:56 PM (IST)

शिकागोः शिकागो के साउथ साइड में रविवार की सुबह एक पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता जोस जारा ने एक बयान में कहा, ‘‘यह घटना सुबह करीब चार बज कर 40 मिनट पर हुई। जिन लोगों को गोली लगी, उनकी उम्र 20 से 44 वर्ष के बीच है।''जारा ने घटना का और विवरण नहीं दिया है। 
PunjabKesari
उन्होंने यह भी नहीं बताया कि क्या हमलावर एक ही व्यक्ति था, या गोलीबारी की वजह क्या थी ? दमकल विभाग के प्रवक्ता लैरी मेरिट ने शिकागो सन-टाइम्स से कहा कि गंभीर से लेकर नाजुक हालत वाले सात घायलों को अस्पताल ले जाया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News