चंद्र्मा को लेकर नासा का सनसनीखेज खुलासा !

punjabkesari.in Wednesday, May 17, 2017 - 12:33 PM (IST)

वॉशिंगटन: धरती पर एलियंस की मौजूदगी पर छिड़ी बहस के बीच वैज्ञानिकों ने एक और सनसनीखेज खुलासा किया है। अमरीकी अंतरिक्ष एजैंसी नासा ने चंद्रमा के कुछ चित्र जारी किए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इन चित्रों को देख कर कहा जा सकता है कि चंद्रमा पर एलियंस की सेना मौजूद है। 

अंतरिक्ष के रहस्य को जानने के लिए अध्ययन कर रहे खगोलविदों का कहना है कि जिस तरीके से चंद्रमा पर एलियंस होने के प्रमाण मिल रहे हैं, वह किसी आश्चर्य से कम नहीं है। फोटो में चंद्रमा पर खंडहरों के बीच एक पुराना टैंक दिखा है। यह एक आयताकार आकार का है।

UFO विशेषज्ञों का दावा है कि यह एलियंस की सेना का टैंक हो सकता है। नासा की फोटो को देखकर हर कोई यह सोचने पर मजबूर हो रहा है कि क्या वास्तव में एलिंयस हैं। अगर एलियंस की मौजूदगी अंतरिक्ष में है तो कहीं ऐसा तो नहीं एलियंस धरती पर आक्रमण करने पर विचार कर रहे हैं। एलियंस की मौजूदगी के अभी तक जो प्रमाण मिले हैं, उससे लगता है धरती पर बसे इंसानों से उनकी टेक्नोलॉजी बेहतर है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News