35000 फीट की ऊंचाई पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, टोक्यो से दुबई जा रही थी फ्लाइट

punjabkesari.in Thursday, Jan 26, 2023 - 06:03 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: कभी-कभी ऐसी सिचुएशन आ जाती है कि गर्भवती महिलाओं को अचानक प्रसव पीड़ा का शिकार होना पड़ता है। अब तक ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जब महिलाओं को प्रसव पीड़ा से गुजरकर बिना डॉक्टरों के ही बच्चों को जन्म देना पड़ता है। ऐसा ही एक वाक्या सामने आया है, जब एक प्रेग्नेंट महिला ने आसमान में कई फीट की ऊंचाई पर बच्चे को जन्म दिया। यह घटना 19 जनवरी को टोक्यो के नरीटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई जा रही एमिरेट्स की फ्लाइट में हुई। 

दुबई एमिरेट्स की EK319 फ्लाइट में महिला को लेबर पेन हुआ और महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। विमान में सवार यात्रियों के अनुसार, क्रू मेंबर्स ने इस मेडिकल स्थिति में बड़ी फुर्ती के साथ काम किया और स्थिति को संभाला। मेडिकल इमरजेंसी के बावजूद फ्लाइट समय पर लैंड हुई। एमिरेट्स ने बताया कि जच्चा और बच्चा की हालत फिलहाल स्थिर है। 

दुबई पहुंचने के बाद स्थानीय मेडिकल स्टाफ ने मां और बच्चे का अच्छी तरह से ध्यान रखा। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यात्रियों की सुरक्षा और उनकी हेल्थ सबसे महत्वपूर्ण है। हालांकि ऐसा होता है कि गर्भावस्था के एक निश्चित पड़ाव पर पहुंचने के बाद महिलाओं को हवाई यात्रा नहीं करने दी जाती और विमान में बच्चे को जन्म देना बहुत असामान्य है। एमिरेट्स की पॉलिसी के अनुसार, 7वें महीने की गर्भावस्था तक की महिलाएं बशर्ते किसी मेडिकल दिक्क्त के हवाई सफर कर सकती हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News