अफगानिस्तान संकटः काबुल हमले पर नाटो देशों ने मनााया शोक, झुकाए आधे झंडे

punjabkesari.in Friday, Aug 27, 2021 - 06:54 PM (IST)

इंटरनेशलन डेस्कः अफगानिस्तान की राजधानी काबुल एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को हुए बम धमाके में अब तक 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। काबुल एयरपोर्ट हमले पर नाटो देशों ने शोक मनाया। नाटो सचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि काबुल हवाई अड्डे के बाहर आतंकवादी हमले के बाद नाटो मुख्यालय में सभी 30 सहयोगियों के झंडे आधे झुके रहेंगे। हम सभी पीड़ितों का शोक मनाते हैं। हम उन अमेरिकी कर्मियों का सम्मान करते हैं जिन्होंने दूसरों की सुरक्षा के लिए अपनी जान गंवाई-उन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।

काबुल हवाई अड्डे से बड़े स्तर पर लोगों की निकासी अभियान के बीच पश्चिमी देशों ने हमले की आशंका जतायी थी। अमेरिका के एक अधिकारी का कहना है कि “निश्चित तौर पर माना जा रहा है कि” काबुल हवाई अड्डे के पास हुए हमले के पीछे आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट का हाथ है। इस्लामिक स्टेट समूह तालिबान से अधिक चरमपंथी है और इसने असैन्य नागरिकों पर कई बार हमले किये हैं।

अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद से तालिबान के क्रूर शासन की आशंका के चलते तमाम लोग देश छोड़ने को आतुर नजर आ रहे हैं। कुछ देश पहले ही अफगानिस्तान से लोगों को निकालने का अभियान समाप्त कर चुके हैं और अपने सैनिकों और राजनयिकों को निकालना शुरू कर चुके हैं। तालिबान ने तय समयसीमा में निकासी अभियान के दौरान पश्चिमी बलों पर हमला नहीं करने का संकल्प जताया था। हालांकि, यह भी दोहराया है कि अमेरिका द्वारा 31 अगस्त की तय समयसीमा में सभी विदेशी सैनिकों को देश छोड़ना होगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News