तालिबान के हमले के बीच अफगान राष्ट्रपति बोले- 20 वर्षों की उपलब्धि को बेकार नहीं जाने देंगे

punjabkesari.in Saturday, Aug 14, 2021 - 06:47 PM (IST)

काबुल: अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी टेलीविजन के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। हाल के दिनों में तालिबान द्वारा प्रमुख क्षेत्रों पर कब्जा जमाए जाने के बाद से यह उनकी पहली सार्वजनिक टिप्पणी है। गनी की अंतिम सार्वजनिक उपस्थिति बुधवार को उत्तरी शहर मजार-ए-शरीफ में थी, जहां विद्रोहियों ने शनिवार तड़के चौतरफा हमला किया। तालिबान ने उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिणी अफगानिस्तान के अधिकांश हिस्से पर कब्जा कर लिया है, और अब वे राजधानी काबुल से सिर्फ 11 किलोमीटर दक्षिण में सरकारी बलों से जंग कर रहे हैं।

 

तालिबान के आक्रमण में तेजी तब आई है जब तीन हफ्ते से भी कम समय में अमेरिका देश में चले 20 वर्षों के युद्ध के बाद अपनी अंतिम सैन्य टुकड़ी को वापस बुलाने वाला है। गनी और पश्चिमी देशों द्वारा समर्थित सरकार में अन्य शीर्ष अधिकारी चरमपंथियों द्वारा हाल में किए गए कब्जे पर चुप्पी साध रहे हैं। हालांकि, आज के संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि वह 20 वर्षों की उपलब्धि को बेकार नहीं जाने देंगे और कहा कि तालिबान के हमले के बीच ‘परामर्श' जारी है।

 

 उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि लोग अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।  गनी ने कहा मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूं कि   राष्ट्रपति के रूप में मेरा ध्यान अस्थिरता, हिंसा और लोगों के विस्थापन को रोकने पर है। हमने देश विदेश में बड़े स्तर पर विचार विमर्श करना शुरू कर दिया है  और इसका परिणाम जल्द ही जनता के साथ साझा करेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News