11 साल की लड़की के साथ 30 साल के भारतीय ने बनाए थे संबंध, सिंगापुर अदालत ने सुनाई ये कठोर सजा

punjabkesari.in Friday, Feb 18, 2022 - 03:27 PM (IST)

सिंगापुर: सिंगापुर में एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के मामले में शुक्रवार को 30 साल के एक भारतीय नागरिक को एक साल की सजा सुनाई गई। मीडिया में प्रकाशित एक खबर में यह जानकारी सामने आई। अदालत ने पिछले साल 11 साल की एक लड़की का यौन उत्पीड़न करने के एक मामले में जीवनंदन गोविन्दन को दोषी पाया।

टुडे अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार, अदालत ने दोषी को तीन बार बेंत मारने की भी सजा सुनाई। न्यायाधीश क्रिस्टोफर गोह ने कहा कि उन्होंने बेंत से मारने की सजा केवल इसलिए नहीं दी कि दोषी ने लड़की का यौन उत्पीड़न किया, बल्कि इसलिए भी दी क्योंकि पीड़िता की उम्र बहुत कम है। अदालत से प्राप्त विवरण के अनुसार, गोविंदन पेशे से इंजीनियर है और पिछले साल 23 फरवरी को उसने नशे की हालत में पीड़िता का पीछा किया और उसका यौन उत्पीड़न किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News