चीन में कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने वाले 95 पुलिस अधिकारियों और 46 स्वास्थ्य कर्मियों की मौत

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2020 - 04:33 PM (IST)

बीजिंगः चीन में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ने वाले 95 पुलिस अधिकारी और 46 स्वास्थ्य कर्मियों की मौत हो गई। चीनी मीडिया ने पहली बार इस महामारी से हुई लोगों की मौत के बारे में खुलासा किया है। आधिकारिक मीडिया ने शनिवार को रिपोर्ट में बताया कि हताहतों की संख्या के खुलासे के बाद चीन में शनिवार को कोरोना वायरस से पीड़ित और शहीदों के लिए राष्ट्रीय स्मारक का आयोजन किया गया।

 

चीन ने 81,639 मामले और 3326 मौतों की पुष्टि की है, जिनमें से अधिकांश हुबेई प्रांत और इसकी राजधानी वुहान से हैं, जहां पिछले साल के अंत में घातक वायरस की उत्पत्ति हुई थी। चीनी सुरक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा वहां की मीडिया ने कहा कि गुरुवार तक कुल 60 सीमावर्ती पुलिस अधिकारियों और 35 सहायक पुलिस अधिकारियों ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपनी जान गंवाई है।

 

15 मार्च तक कम से कम 46 चिकित्सा कर्मचारियों ने संक्रमण के खिलाफ लड़ाई के दौरान अपनी जान कुर्बान कर दी। इससे पहले, चीनी अधिकारियों ने कहा था कि 3000 से अधिक चिकित्सा कर्मचारियों ने वायरस ने प्रभावित किया है। चीन ने हुबेई में 42,000 चिकित्सा कर्मचारियों को तैनात किया है और बढ़ते मामलों को निपटाने के लिए 14 अस्थायी अस्पताल बनाए हैं। वुहान सहित हुबेई प्रांत में सहित 67803 मामलों की पुष्टि हुई है। वुहान में 50,008 संक्रमित मामले सामने आए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News