मिस्रः नागरिकों को ले जा रहे ट्रक पर गोलाबारी, परिवार के 9 सदस्यों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Oct 13, 2019 - 10:30 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः  मिस्र के अशांत उत्तरी सिनाई प्रायद्वीप में शनिवार को आम नागरिकों को ले जा रहे एक ट्रक पर एक गोला गिरने से एक ही परिवार के कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। सुरक्षा अधिकारियों और चिकित्सकों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बीर अल-अब्द में गोला फटा। इसमें कम से कम अन्य छह लोग घायल हो गए उनको अस्पताल ले जाया गया है।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार अभी यह पता नहीं चल पाया है कि गोलाबारी के पीछे किसका हाथ था। हमले के समय परिवार अपने घर लौट रहा था। सुरक्षा का हवाला देते हुए नाम उजागर ना करने की शर्त पर स्थानीय लोगों ने यह जानकारी दी। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि बीर अल-अब्द और रफाह में वाहनों के विस्फोटक की चपेट में आने से सात सुरक्षा कर्मी घायल हो गए। तत्काल किसी समूह ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News