रवांडा में हथियारबंद हमलावर के हमले में 8 लोगों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Oct 06, 2019 - 03:41 AM (IST)

किगालीः उत्तरी रवांडा में शुक्रवार देर रात हथियारबंद हमलावर के हमले में आठ लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को इसकी सूचना दी। रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित उत्तरी रवांडा के किनिगी सेक्टर के मुसान्जे जिले के रहने वाले थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस हमले में 18 लोग घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक हमला स्थानीय समयानुसार साढ़े नौ बजे हुआ और हमलावर के पास बंदूक और चाकू थे। स्थानीय नागरिक ने बताया कि सेना और पुलिस ने मुसतैदी दिखाते हुए अधिक नुकसान पहुंचने से पहले ही हमलावरों को दबोच लिया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News